अन्तर्राष्ट्रीय

कंपनी से छटनी करने के बाद अब Elon Musk को हुआ गलती का एहसास, कर्मचारियों से लगाई वापस आने की गुहार

नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बन गए है। जब से मस्क ने ट्विटर को कामकाज संभाला है, तब से कंपनी में कई बड़े बदलाव किए गए है। मस्क में कंपनी अपने हाथों में लेने के बाद कई लोगों को नौकरी से निकाला। लेकिन, अब शायद एलन मस्क को अपनी गलती का एहसास होने लगा है। एक रिपोर्ट की मानें तो, ट्विटर ने निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ लोगों को वापस काम पर बुलाया है।

ट्विटर (Twitter) का मालिक बनते ही एलन मस्क (Elon Musk) ने सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियों को कंपनी से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी में छंटनी करना शुरू कर दिया। मस्क ने कंपनी के पूरे बोर्ड की छुट्टी करने के बाद शुक्रवार को करीब 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। लेकिन, अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है और उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ट्विटर (Twitter) से निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ लोगों काम पर आने के लिए कहा है। कंपनी की ओर से निकाले गए कर्मचारियों से गुजारिश की गई है कि, ‘Please Come Back’। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि मस्क ने कितने कर्मचारियों से वापस काम पर आने के लिए कहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी ने गलती से कुछ कर्मचारियों को निकाल दिया था। लेकिन, अब उन्हें वापस आने के लिए कहा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button