टॉप न्यूज़बिहारराज्य

तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी के बीच हुआ समझौता, महागठबंधन में VIP को मिलीं 3 सीटें

पटना : लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। दरअसल मुकेश सहनी और राजद के बीच गठबंधन हो गया है। इस बाबत राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित किया। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव, मनोज झा और मुकेश सहनी मौजूद थे। दरअसल 2020 में विधानसभा के दौरान तेजस्वी यादव के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए पीसी का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि अब वो राजद में शामिल हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी हमारे बड़े भाई हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन में हम मुकेश सहनी का स्वागत करते हैं। अतिपिछड़ा समाज को जोड़ने में इन्होंने काफी मेहनत की है। भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया। जो लोग 400 पार का नारा लगा रहे हैं। इस बार बिहार की धरती चौकाने वाला रिजल्ट देगी। देस में तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है। देश में संविधान खतरे में हैं। उन्होंने आगे कहा कि गया में भाजपा की एक आंतरिक बैठक में मंत्री प्रेम कुमार के सामने भाजपा का नेता कहता है कि हमें प्रचंज बहुमत चाहिए, हमलोग संविधान को बदल देंगे। किसी माई के लाल में दम नहीं जो संविधान को बदल सके।

तेजस्वी यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए आगे कहा कि दक्षिण भारत, राजस्थान में भी नेताओं ने इस तरह का ही बयान दिया है। आज बेहद खुशी है कि मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हुए हैं। इनका स्वागत करते हैं। सीटों का ऐलन गठबंधन में पहले ही किया जा चुका है। पहले तय था कि 26 सीटों पर राजद चुनाव लड़ेंगे। 26 में से 3 सीटें मुकेश सहनी को दी जाएंगी। गोपालगंज, झंझारपुर, मोतिहारी से मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी यह गठबंधन है।

मुकेश सहनी ने इस दौरान कहा कि 2024 के चुनाव में मजबूती से लड़ेंगे। बिहार की 40 में से 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया लेकिन अबतक 2 लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दिया गाय। पहले भी आपने साथ दिया था। एक बार फिर आपके साथ हैं। दो भाई में आपस में नोंक-झोंक होता है। ना मेरे लिए और ना ही तेजस्वी जी के लिए यह अच्छा था। दोनों को नुकसान हुआ। लेकिन जिन्होंने हमारे सीने में खंजर भोंका, विधायक तोड़ दिया। आज उनसे बदला लेने का समय है।

Related Articles

Back to top button