ज्ञान भंडार

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, अयोध्या में बॉलीवुड सितारों की बढ़ी रुचि

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। उसके पहले भी सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है। यह नगरी उन्हें इतनी रास आ गई है या यूं कहें कि वो राम रस से इतने सराबोर हो गए हैं कि उन्होंने अयोध्या में 7 स्टार एनक्लेव ” दि सरयू” में प्लॉट खरीदा है।

इस प्लॉट की कीमत करीब 14.5 करोड़ है। इसका साइज 10 हजार वर्गफुट है। मुंबई स्थित दि हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या में इस एनक्लेव को विकसित किया है। इस 7 स्टार इनक्लेव को भी 22 जनवरी को ही लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि वे सरयू के पहले ग्राहक के रूप में बिग बी का वेलकम करते हैं और इसे लेकर उत्साहित हैं।

अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि द सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा, “हमारी अयोध्या परियोजना में उनका निवेश शहर की आर्थिक क्षमता में विश्वास और इसकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी सराहना को दर्शाता है। ” उन्होंने कहा कि बिग बी का सहयोग इस प्रोजेक्ट को अयोध्या के वैश्विक आध्यात्मिक महत्व के प्रतीक में बदल देगा।

Related Articles

Back to top button