अन्तर्राष्ट्रीय

NATO के विस्तार से नाराज रूस बनाएगा 12 नए सैन्य अड्डे

मास्को: यूक्रेन (Ukarine) को लेकर अमेरिका और रूस (America-Russia) के बीच बढ़ी तल्खी अब और गंभीर रूप धारण करती जा रही है। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के संगठन नाटो के विस्तार को जवाब देने के लिए रूस ने नए सैन्य अड्डे बनाने पर जोर दे रहा है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) ने शुक्रवार को कहा कि नाटो के विस्तार के जवाब में मास्को पश्चिमी रूस में नए सैन्य अड्डे बनाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक, पश्चिमी सैन्य जिले में 12 सैन्य इकाइयों और डिवीजनों की स्थापना की जाएगी।

2000 से अधिक सैन्य उपकरण और हथियार मिलेगा सेना को

शोइगु ने कहा कि सेना को दो हजार से अधिक सैन्य उपकरण और हथियार प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी प्रभावी ढंग से की जा रही है। रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि नाटो को हर स्तर पर जवाब देने के लिए रूस तैयार है। बीते 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इसके एक दिन पहले ही यूक्रेन के दो हिस्सों को लोकतांत्रिक देश के रूप में मान्यता देने के साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में शांति स्थापना के लिए सैन्य कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पश्चिमी यूक्रेन समर्थक सैनिकों को भेजने के बाद पूरी दुनिया सकते में आ गई थी।

उधर, रूस की कार्रवाई के बाद नाटो भी अपने क्षेत्र का विस्तार कर रहा है। मॉस्को के सैन्य अभियान के बाद कई छोटे देश डरे-सहमे हुए हैं। मॉस्को के सैन्य अभियान ने स्वीडन और फ़िनलैंड को भी हिला दिया है जिसका नतीजा यह है कि दशकों के सैन्य गुटनिरपेक्षता की बात करने वाले ये दोनों देश, क्रेमलिन की चेतावनी के बावजूद नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button