मनोरंजन

आज होगा बप्‍पी लहिरी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे पार्ले श्मशान घाट में दी जाएगी मुखाग्नि

मुंबई : महान सिंगर बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri passed away) का मंगलवार की रात ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से जंग के बाद निधन हो गया। वह 69 साल के थे। दिवंगत सिंगर का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह होगा। उनके परिवार ने खुद इसकी पुष्टि की थी। बप्पी लाहिरी के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे का इंतजार हो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार,उनका बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स से मुंबई लौट आए हैं। ऊनके बेटे बप्पा को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बप्पा ने एयरपोर्ट पर काफी इमोशनल दिखाई दिए। एयरपोर्ट पहुंचे रिश्तेदार के गले लगकर बेटे ने अभिवादन किया।

बेटे बप्पा ने आने के बाद अब बप्‍पी लहिरी का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक कीअंतिम संस्कार की विधि सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसके बाद सिंगर का पार्थिव शरीर घर से विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया जाएगा ताकि उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें अंतिम विदाई दे कर उनका आखिरी दर्शन करें। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गायक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी।

बप्‍पी लहिरी के निधन के बाद दामाद गोबिंद बंसल ने दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘ तबियत बिगड़ने के बाद तीन हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे घर वापस आ गए। उन्होंने कल रात लगभग रात का खाना भी खाया। लेकिन रात के खाने के आधे घंटे के भीतर, उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनकी नाड़ी की दर कम हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने 11:44 पर घोषित किया कि वह नहीं रहे।’

Related Articles

Back to top button