टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

बीएसपी को लगा तगड़ा झटका, भरत बिंद हुए आरजेडी में शामिल

बीएसपी को लगा तगड़ा झटका, भरत बिंद हुए आरजेडी में शामिल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने रालोसपा-बसपा गएठबंधन को एक और झटका दिया है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने शनिवार को आरजेडी का दामन थाम लिया।

तेजस्वी यादव ने भरत बिंद को आरजेडी की सदस्यता दिलाई। नया बिहार बनाने और नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ उन्होंने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की है।


हाल ही में बीएसपी ने बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसमें आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने खुद इस बात की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने आरएलएसपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अगर जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया तो आरएलएसपी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़े:—  फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत की नहीं हुई थी हत्या

इस ऐलान के चंद दिनों बाद ही अब बिहार बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने शनिवार को तेजस्वी यादव की उपस्थिति में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भरत बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट और युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ आरजेडी में शामिल हुए हैं।


दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। बसपा बिहार में करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 153 सीटें रालोसपा को दी जा रही हैं। इसमें उसे जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अलावा इस गठबंधन में शामिल अन्य दलों को भी समायोजित करना होगा। अभी गठबंधन में कई अन्य छोटे दलों के भी शामिल होने की संभावना है।

यह भी देखें:— क्या हाथरस मामले को टीआरपी के खेल में मीडिया ने बनाया पीपली लाइव ?

 सूत्रों का कहना है कि ओवैशी की पार्टी से भी बातचीत चल रही है। अपने नए गठबंधन को रालोसपा व बसपा ने कुछ नाम भले न दिया हो लेकिन सीट बंटवारे के मामले में वो दूसरों से आगे निकलते दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है, उसके हिसाब से बसपा के 90 के आसपास सीटों पर लड़ने की संभावना है। इनमें से करीब 35 सीटें वो हैं जहां पहले चरण में चुनाव होना है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button