ज्ञान भंडार

गहलोत मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 12 नये मंत्री आज लेंगे शपथ, लिस्ट जारी

जयपुरः राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने रविवार को होने वाले बड़े फेरबदल से पहले शनिवार शाम कांग्रेस आलाकमान को इस्तीफा सौंप दिया। रविवार शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले, दोपहर 2 बजे रविवार को सभी मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है, जहां से मंत्री राजभवन जाएंगे। जिन मंत्रियों को हटाया जाएगा, उनके इस्तीफे स्वीकार किए जा रहे हैं और मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजे जा रहे हैं। जो नए विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, उनकी जानकारी राज्यपाल को फोन से दी जा रही है।

शनिवार शाम सीएम आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए। हटाए जाने वाले मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर नए सिरे से शपथ दिलाई जाएगी। कुल मिलाकर, नए चेहरों को ही शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, करीब 12 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल होगा। कुछ मंत्रियों को छोड़कर ज्यादातर मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के विभाग भी कांग्रेस आलाकमान के स्तर पर तय किए गए हैं, जिनका फैसला शपथ ग्रहण समारोह के बाद लिया जाएगा।

बता दें कि गहलोत मंत्रिमंडल में अभी 12 सीट खाली हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत-पायलट के बीच मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है। जिसमें 6 गहलोत कोटे से जबकि 4 पायलट कोटे से मंत्री बन सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल में दो सीट खाली रहेंगी। इसके अलावा करीब 15 संसदीय सचिव नियुक्ति हो सकती है। गहलोत मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 मंत्री हो सकते हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि फेरबदल पर फैसला अजय माकन और पार्टी हाईकमान कर रह हैं। माना यह भी जा रहा है कि जिन मंत्रियों को हटाया जा रहा है या जिनको मौका न मिले, उनकी नाराजगी से सीएम गहलोत बचना चाहते हैं, इसलिए ऐसा कह रहे है।

गहलोत गुट के इन मंत्रियों का नाम फाइनल-

गोविंद मेघवाल/मंजू मेघवाल
खिलाड़ी लाल बैरवा
महेश चौधरी
जाहिदा
रामलाल जाट
महेंद्रजीत सिंह मालवीय
शंकुतला रावत

पायलट गुट के ये मंत्री होंगे शामिल
रमेश मीणा
मुरारी मीणा
हेमाराम चौधरी
बृजेंद्र ओला
दीपेद्र सिंह शेखावत

Related Articles

Back to top button