टॉप न्यूज़फीचर्डबिहारब्रेकिंगराजनीतिराज्य

बिहार में 19 हजार से अधिक लोगों ने किया प्रत्याशियों को नापसंद, ये है वजह

बिहार में 19 हजार से अधिक लोगों ने किया प्रत्याशियों को नापसंद, ये है वजह

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी और राजनीतिक दलों ने चाहे जो दावा किए। लेकिन बेगूसराय में 19 हजार से अधिक लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और उन्होंने नोटा ऑप्शन को चुना है।

जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की सुबह जारी किए गए परिणाम के अनुसार यहां 19,646 लोगों ने नोटा को पसंद किया। जिसमें सबसे अधिक 6733 लोगों ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को नापसंद कर नोटा पर बटन दबाया। जबकि सबसे कम बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में 930 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं कर नोटा का विकल्प चुना है।

यह भी पढ़े: सारण से पहली बार बिहार विधानसभा में पहुंचेंगे तीन नए चेहरे 

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3718, साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में 3672, बखरी विधानसभा क्षेत्र में 2313, चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 1335 और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 945 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नापसंद कर नोटा पर बटन दबाया है।

नोटा को पसंद करने वालों कि जिस तरह से इस चुनाव में संख्या बढ़ी है। यह सभी राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा सोचनीय मुद्दा और चुनौती है। आखिर लोगों ने प्रत्याशियों को क्यों नापसंद की यह बात राजनीतिक दलों, प्रशासन और सरकार को भी गंभीरता से सोचना होगा। वरना भविष्य में होने वाले चुनाव की दशा और दिशा कुछ और भी हो सकती है।

 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button