उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल की पत्नी बीना अग्रवाल का निधन

बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन विराज सागर दास ने जताया शोक

लखनऊ, 28 अप्रैल 2021, (दस्तक टाइम्स) :  बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, बैडमिन्टन एसोसिएशन उ.प्र. के चेयरमैन विराज सागर दास ने पूर्व एम.एल.सी. हरेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी बीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त  किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व. बीना अग्रवाल बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास की ताई जी थीं।

बीबीडी ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि अलका दास एवं विराज सागर दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीडी ग्रुप परिवार बीना अग्रवाल के निधन पर स्तब्ध और व्यथित है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button