टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पीएम और रक्षामंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम और रक्षामंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं।

अमित शाह आज 56 वर्ष के हो गए। वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “ श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

वही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा “ केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।”

यह भी पढ़े— प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर कसा शिकंजा, कहीं ये बात 

साथ ही नकवी ने बधाई संदेश में कहा, “ राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकर्ता, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।”

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button