राजनीति

BJP में शामिल हुए बीएसपी का ये बड़ा नेता

bsp-4-neta-in-bjp-vo-1309-gm-13-00_10_04_05-still001-580x395भारतीय जनता पार्टी की नीतियो व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के वर्तमान विधायकों सहित अनेक दलो के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज बलदेव (मथुरा) से लोकदल के विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक सपा गन्नौर (सम्भल) राजेश यादव, बसपा फतेहाबाद (आगरा) से विधायक छोटे लाल वर्मा, बसपा से पूर्व विधायक महरौनी (ललितपुर) राम तिवारी के पुत्र निखिल तिवारी, प्रतापगढ से एआईसीसी के सदस्य राजा अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्ती सिन्हा, अम्बेडकरनगर कांग्रेस पूर्व छात्र नेता रामजनम उर्फ तालमेल सिंह, से पूर्व विधायक के पुत्र भूपेन्द्र उर्फ काली यादव, मोहित पाण्डेय,  इन्दु प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, अमर नाथ पाल, डा. अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार धनकर, शिव कुमार धनकर, प्रेम सिंह धनकर आदि अनेक नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मा. विद्यासागर सोनकर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हृदय नरायन दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, मनीष दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने इस अवसर पर इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज के विभिन्न वर्गो में भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत होने की पुष्टि होती है।

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा और भाजपा के अन्य कार्यक्रमों में जनता की विशाल भागीदारी भाजपा की बड़ी बहुमत से सरकार बनने की और इशारा कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार सपा व बसपा साफ हो रही जायेगी। सपा के भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण और लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता दुखी और परेशान है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनवाने के लिए मतदान का बेसव्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश के गरीबों, वचितों ,शक्तियों दलितों और देश की जनता लडाई के लिए किया है लेकिन नोटबंदी से भ्रष्टाचार के पोषक कांग्रेस-सपा-बसपा व अन्य दल परेशान है क्योकि उनका कालाधन कागज हो गया है।

Related Articles

Back to top button