दिल्लीराज्य

‘BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू, ये AAP को कुचलना चाहते हैं’, भाजपा पर बरसे सीएम केजरावाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश में हैं। हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में आप का बैंक अकाउंट सीज किया जाएगा। इसके बाद हमारी पार्टी का ऑफिस खाली किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, ”यह पार्टी एक विचार है। नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विचार को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री एक नेता को गिरफ्तार करोगे, ऐसे में 100 नेता पैदा होंगे। केजरीवाल पर आरोप लगाते हैं वह भ्रष्टाचारी है, लेकिन जानता पूछ रही है शराब घोटाले का पैसा कहां है। लेकिन यहां कोई एक पैसा नहीं मिला। फर्जी केसों को बना रहे हैं। भाजपा ने कहा था कि केजरीवाल खलिस्तान बनाकर वहां का पीएम बनना चाहता है। यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप लोग स्तर्क रहना।”

केजरीवाल ने कहा कि मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप कर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। अगर गिरफ्तारी करेंगे तो यह उनकी हार होगी। केजरीवाल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसा और उनका विरोध करने लगा। उस व्यक्ति को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एक बस में थाने में ले गई।

Related Articles

Back to top button