बिहारराज्य

बिहार में 12 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 साल की नाबालिग का शव उसके गांव के ही खेत से बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर शव को छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय लड़की मंगलवार की शाम गांव में ही साग तोड़ने गई थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

बताया जाता है कि लड़की का शव पास के ही एक अरहर के खेत से बरामद किया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची के परिजनों के मुताबिक, शव निर्वस्त्र बरामद किया गया है। जिससे परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका प्रतीत हो रहा है। संभावना है कि गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button