उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार की सुबह माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुंची।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सरकारी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देते हुए पुष्प अर्पित किए। मायावती ने कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह से वार्ता कर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।

मायावती ने कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। बसपा अध्यक्ष ने आवास से बाहर निकल कर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों का नमस्कार भी स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button