उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में चयन के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर 11 से 25 मार्च तक

लखनऊ। यूपी खेल निदेशालय के तत्वावधान में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयनित संभावितों के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 11 से 25 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्टेडियम में संचालित होंगे। खेल निदेशक डा.आरपी सिंह के अनुसार इन शिविरों में चयन के लिए सभी जिलों में जिला व मंडलीय ट्रायल होंगे। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय ट्रायल से चयनित खिलाड़ी केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर मेें भाग लेंगे।
तिथियां घोषित, जिला, मंडलीय व राज्य ट्रायल के माध्यम से शिविर में होगा चयन
 खेल निदेशक ने बताया कि राज्य स्तरीय ट्रायल के आयोजन स्थल पर ही केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। खिलाड़ियों को मेरिट सूची के आधार पर आवासीय क्रीड़ा छात्रावासदमें प्रवेश दिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक लोगों को जनपद व मंडलीय खेल कार्यालयों से पफार्म लेकर जमा कर सकते है। वहीं आयु प्रमाणपत्र के तौर पर विद्यालय के प्राचार्य व जिला विद्यायल निरीक्षक द्वारा सत्यापित आयु प्र्रमाणपत्र जमा करना होगा।
तिथियां इस प्रकार हैंः-
जिम्नास्टिक (12 साल) बालक जिला ट्रायल 12 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 20 फरवरी, आगरा में राज्य ट्रायल 1-2  मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 13 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 21 फरवरी, आगरा में  राज्य ट्रायल 3-4  मार्च को,
तैराकी (12 साल) बालक जिला ट्रायल 12 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 20 फरवरी, लखनऊ में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 13 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 21 फरवरी को, लखनऊ में  राज्य ट्रायल 3-4  मार्च को,
कुश्ती (15 साल) बालक जिला ट्रायल 12 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 20 फरवरी, वाराणसी में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 13 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 21 फरवरी, वाराणसी में  राज्य ट्रायल 3-4  मार्च को,
हॉकी (15 साल) बालक जिला ट्रायल 12 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 20 फरवरी, झांसी में राज्य ट्रायल एक-तीन मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 13 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 21 फरवरी को, झांसी में  राज्य ट्रायल 4-5  मार्च को,
वॉलीबाल (15 साल) बालक जिला ट्रायल 14 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 22 फरवरी, बांदा में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 15 फरवरी को, मंडलीय ट्रायल 23 फरवरी को, बांदा में  राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
फुटबॉल (15 साल) बालक जिला ट्रायल 14 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 22 फरवरी, बाराबंकी में राज्य ट्रायल एक-तीन मार्च को,
बैडमिंटन (15 साल) बालक जिला ट्रायल 14 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 22 फरवरी, अयोध्या में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 15 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 23 फरवरी, अयोध्या में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
टेबुल टेनिस (15 साल) बालक जिला ट्रायल 14 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 22 फरवरी, आगरा में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 15 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 23 फरवरी, आगरा में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
क्रिकेट (15 साल) बालक जिला ट्रायल 16 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 25 फरवरी, कानपुर में राज्य ट्रायल एक-तीन मार्च को,
कबड्डी (15 साल) बालक जिला ट्रायल 16 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 25 फरवरी, अमेठी में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 17 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 24 फरवरी, अमेठी में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
बास्केटबॉल (15 साल) बालक जिला ट्रायल 16 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 25 फरवरी, गोरखपुर में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 17 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 24 फरवरी, गोरखपुर में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
तीरंदाजी (15 साल) बालक जिला ट्रायल 16 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 25 फरवरी, सोनभद्र में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 17 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 24 फरवरी, सोनभद्र में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
एथलेटिक्स (15 साल) बालक जिला ट्रायल 18 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 26 फरवरी, प्रयागराज में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 17 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 24 फरवरी, प्रयागराज में राज्य ट्रायल 3-4 मार्च को,
बाक्सिंग (15 साल) बालक जिला ट्रायल 18 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 26 फरवरी, मेरठ में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को,
जूडो (15 साल) बालक जिला ट्रायल 18 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 26 फरवरी, सहारनपुर में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को,
हैण्डबॉल (15 साल) बालक जिला ट्रायल 18 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 26 फरवरी, अयोध्या में राज्य ट्रायल एक-दो मार्च को, बालिका जिला ट्रायल 17 फरवरी, मंडलीय ट्रायल 24 फरवरी, अयोध्या में राज्य ट्रायल 03-4 मार्च को,

Related Articles

Back to top button