छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव आज लेंगे शपथ

रायपुर। विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे। यह समारोह दोपहर दो बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए गए हैं, जिसमें बीच के मंच पर शपथ ग्रहण होगा। एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण देख सकें इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button