उत्तराखंडब्रेकिंगराज्य

मुख्यमंत्री ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूजा-अर्चना कर अपना जन्मदिन दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री बच्चों के लिए बस और 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इसके बाद राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी और 10 कम्प्यूटर दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किए।

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button