दिल्ली

CM मान का ऐलान, शुभकरन के कातिलों को दिलाई जाएगी कड़ी सज़ा

जालंधर: नौजवान किसान शुभकरन सिंह की मौत पर गहरे दुख का प्रकाटाव करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐलान किया कि नौजवान की मौत के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नौजवान किसान के कत्ल की दर्दनाक वीडियो देखी है, जो सिर्फ़ अपने लोकतांत्रिक अधिकार व्यक्त करने के लिए वहां गया था। उन्होंने कहा कि नौजवान की मौत के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी और इन लोगों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतक नौजवान के परिवार के साथ डट कर खड़ी है और वह सामाजिक और आर्थिक तौर पर इस परिवार की सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस नौजवान की मौत केंद्र और हरियाणा सरकार के मनमानेपन का नतीजा है। भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मैंने तो अपने स्तर पर पूरी ताकत लगा दी जिससे हमारे किसानों और नौजवानों को गोलियों, पानी की बौछारों, आँसू गैस के गोले और अन्य कार्यवाही का सामना न करना पड़े। मैंने किसानों और केंद्र के मध्य पुल का काम किया जिससे बात किसी नतीजे पर पहुंच सके परन्तु दुर्भाग्यवश से बात नहीं बनी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के दरमियान हुई मीटिंगों में से दो में वह शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की माँगों मान लेनी चाहिए थीं जबकि केंद्र सरकार अपना फ़र्ज़ निभाने में असफल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों की माँगें मानने की बजाय उल्टा हरियाणा ने कँटीली तारों के साथ किसानों का रास्ता रोका हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपनी राष्ट्रीय राजधानी जाकर शांतमयी विरोध दर्ज करवाना चाहते थे परन्तु हरियाणा सरकार ने उनको ज़बरदस्ती रोक दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को उनके रोष-प्रदर्शन के लिए कुछ जगह अलॉट करनी चाहिए थी परन्तु इसकी बजाय हरियाणा सरकार ने किसानों को रोका और उन पर ताकत का प्रयोग किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य के अन्नदाताओं का घोर अपमान है जिन्होंने देश को अनाज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाया है।

Related Articles

Back to top button