उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

संत रविदास ने समाज को आडंबरमुक्त व समरस बनाने की दी प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ

संत रविदास ने समाज को आडंबरमुक्त व समरस बनाने की दी प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा

महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयन्ती पर कोटिशः नमन। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं। उन्होंने कहा कि संत जी ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।

उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी संत शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

अपने विचारों से सम्पूर्ण जगत में सामाजिक एकता व समरसता का सन्देश देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक, दर्शनशास्त्री कवि व परमज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयन्ती पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा

महान योगी, संत शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन। उनके उपदेश मानव समाज की भलाई के लिए हमेशा संदेश देते रहेंगे।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— मुख्यमंत्री योगी ने नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि – Dastak Times

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button