उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

टिफिन बैठक में बोले CM योगी, कहा- ‘9 साल में बदली भारत की तस्वीर, नए विश्वास के साथ बढ़ रहा आगे’

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने टिफिन बैठक का आयोजन किया। इसी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, बीजेपी (BJP) सरकार भारत के उत्थान और वैश्विक मंच पर मानवता के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत की तस्वीर बदल रही है, पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और नए विश्वास के साथ भारत आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि, टिफिन बैठक’ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, आज का भारत अगर मैत्री निभाना जानता है तो दुश्मन की मांद में घुसकर जवाब देना भी उसे अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि, 2014 से पहले का भारत और उसके बाद का भारत हमारे सामने है। पहले देश के अंदर बड़े-बड़े आंदोलन चल रहे थे। सरकार के प्रति जनता में गुस्सा, आक्रोश और अविश्वास बढ़ रहा था। प्रतिदिन एक नया भ्रष्टाचार सामने आता था। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा खतरे में थी, लेकिन पिछले नौ साल में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। आज भारत की तस्वीर बदल रही है।

सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से बीजेपी कार्यकर्ताओं में विचारधारा और संगठन के प्रति आत्मीय भाव पैदा करने के लिए आज प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठकों का आयोजन हो रहा है और काशी में टिफिन बैठक में शामिल होने पर मुझे अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, हाल ही में पीएम मोदी के छह दिवसीय यात्रा को हम सबने देखा है। यह यात्रा भारत की बढ़ती ताकत का अहसास कराती है। अन्य देशों में भारत की कैसी प्रतिष्ठा बढ़ी है, आप सबने देखा है।” कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। अगले दो-तीन साल में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। हम भारत को बदलता देंखेगे।

Related Articles

Back to top button