उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

डीएम किसानों के साथ अन्याय करने वालों के साथ सख्ती से निपटे: योगी

डीएम किसानों के साथ अन्याय करने वालों के साथ सख्ती से निपटे: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरूवार को किसानों को बाढ से प्रभावित फसल का मुआवजे के रूप में धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ के कारण इस वर्ष प्रदेश के 20 से अधिक जनपदों में लगभग 3.50 लाख किसान प्रभावित हुए। बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए समयबद्ध योजना बनाई गई है।

मुख्यमंत्री बोले वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित जनपदों में युद्धस्तर पर राहत कार्य देखने को मिला। इस दौरान यह प्रयास किया गया कि प्रभावितों को राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो।

आज सरकार द्वारा 3,48,500 से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में रूपये 113.21 करोड़ की धनराशि बाढ़ प्रभावित फसल मुआवजे के रूप में उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है।

सीएम योगी बोले मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र व प्रदेश सरकार आपके हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है कि आपके जीवन में खुशहाली आए, इसके लिए लागत का डेढ़ गुना दाम और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो।

जिलाधिकारियों को दिये निर्देश

जिलाधिकारियों को निर्देश जहां कहीं भी जिलाधिकारियों को लगता है कि किसानों का शोषण हो रहा है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, वहां शोषण व अन्याय करने वाले तत्वों के साथ सख्ती के साथ निपटने की आवश्यकता है।

जनपदों में किसान बंधु जिलाधिकारीगण के साथ जुड़ रहे हैं। मैं सभी से कहूंगा कि किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य हर हाल में प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करना जिलाधिकारियों का दायित्व है।

यह भी पढ़े:—   पीएम और रक्षामंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

सीएम योगी ने आगे कहा कि किसानों द्वारा की गई मेहनत के प्रति हमारा यह दायित्व बनता है कि किसानों के साथ हर सुख-दुःख में मजबूती के साथ खड़े रहें।

हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर जनपद में मुआवजे की राशि पीड़ित किसानों के अकाउंट में पहुंचे। किसानों ने अपनी मेहनत से कोरोना कालखंड में भी जो फसल तैयार की है, उसने अर्थव्यवस्था को एक नई जान दी है।

आगे सीएम ने कहा कि आने वाले समय में हम किसान बंधुओं को बाढ़ जैसी आपदा से बचाने के लिए पुख्ता व्यवस्था कर करेंगे, जिससे बाढ़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button