उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

आयुक्त मेरठ मंडल ने ली मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Meerut News: मेरठ आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक (द्वितीय) का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संभाग मेरठ, संभाग गाजियाबाद के लिए गए निर्णय की अनुपालन आख्या के साथ संभाग स्तर पर दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की गई।
Zero Fatality District कार्ययोजना लागू करने पर जोर
मंडलायुक्त ने विशेष रूप से ZFD (Zero Fatality District) कार्य योजना को लागू करने हेतु अतिशीघ्र एक्शन प्लान बनाने पर जोर दिया। साथ ही सभी संबंधित विभागों को इस कार्य योजना पर साथ मिलकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा-19 के तहत लाइसेंस निलंबन की कारवाही करने हेतु निर्देशित किया।
एनएचएआई को एनएच-58 पर अवैध कट बंद करने के आदेश
एनएचएआई को एनएच-58 पर बने सभी अवैध कट बंद करने के आदेश दिए, जनपद में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने हेतु सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए, जिसमें नशा करके वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से सख्ती बरतने एवं अत्यधिक गति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के आदेश दिए, साथ ही मंडलायुक्त महोदय ने स्कूल बसों की फिटनेस पूर्ण कराने हेतु भी निर्देश दिए।
वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए शिविर लगाए
डीआईजी महोदय ने ZFD के आधार पर सड़क दुर्घटना मे कमी लाने हेतु वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु समय समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए जोर दिया। इस अवसर पर राजेश कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक, मेरठ, अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, मेरठ, अम्ब्रिश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मेरठ, सुधांशु रंजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ, पीके सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद एवं मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button