टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

कोरोना : पूर्वोत्तर में संक्रमितों की संख्या में कमी व रिकवरी रेट में वृद्धि

गुवाहाटी : सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पिछले 24 घंटे में 413 नये मरीजों की शिनाख्त

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 413 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जिससे संक्रमितों की कुल 325308 हो गई। इनमें से 314017 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 435 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 8971 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2073 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कुल मरीजों की संख्या 214657

असम में कोरोना संक्रमित 73 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 214657 है जबकि 210171 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3481 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1002 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 25 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 23 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33035 है जबकि 32287 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 352 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।

3074 मरीजों का इलाज चल रहा

मणिपुर में 119 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27155 है जबकि 23759 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3074 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 322 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 09 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16513 है जबकि 16206 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 252 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े:- केरल : स्थानीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू – Dastak Times 

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 123 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12866 है जबकि 12097 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 641 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 128 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 33 कोरोना संक्रमित नये मरीज मिले

नगालैंड में 33 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11709 हो गई है। 10883 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 07 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 631 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 68 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 22 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5338 हो गई है। 4770 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 30 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 356 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 118 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4035 हो गई है। 3844 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 184 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 07 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

प्रतापगढ़ में कार पेड़ से टकरायी,एक सिपाही समेत पांच की मौत

Related Articles

Back to top button