टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

कोविड-19 : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार

कोविड-19 : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार

नयी दिल्ली (एजेंसी): देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के शनिवार देर रात तक संक्रमण के 73 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 35.35 लाख के पार हो गया जबकि 919 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 63,600 से अधिक हो गयी।

कोविड-19 वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वद्धि जारी है और आज फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक 73836 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 35,35,028 तथा मृतकों की संख्या 63,633 हो गयी है।

चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमितों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 13,913 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 7,66,337 पहुंच गये। इस दौरान 56,355 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 27 लाख को पार कर 27,03,896 पर पहुंच गया। इसके कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.43 प्रतिशत से सुधरकर आज 76.48 फीसदी पर पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.80 फीसदी रह जाने से भी राहत मिली है।

राज्यों से प्राप्त कोविड-19 रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,361 नये मामले सामने आये। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10,548, कर्नाटक में 8324, तमिलनाडु में 6352, उत्तर प्रदेश में 5633, ओडिशा में 3252, पश्चिम बंगाल में 3012, तेलंगाना में 2751, केरल में 2397, बिहार में 2087, दिल्ली में 1954, पंजाब में 1470, मध्य प्रदेश में 1442, हरियाणा में 1391 तथा गुजरात में 1282 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े: राजधानी में कोरोना के 664 नए संक्रमित मिले, तीन की हुई मौत 

कोविड-19 महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 16,867 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या आज रात बढ़कर 7,64,281 पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान 11,541 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5,54,711 पहुंच गयी है। इस दौरान 328 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,103 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक गिरावट के साथ 72.57 फीसदी रह गयी जो शुक्रवार को 72.62 प्रतिशत पहुंच गयी थी जबकि इससे पहले मंगलवार को यह 73.14 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी। मरीजों की मृत्यु दर कल के 3.17 फीसदी से घटकर 3.15 प्रतिशत रह गयी। राज्य में आज सक्रिय मामलों में 4,413 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,85,131 रही जो शुक्रवार को 1,80,718 रही थी। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र में ही है।

Related Articles

Back to top button