टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत के लिए खुशखबरी, 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 82 हजार मरीज हुए ठीक

भारत के लिए खुशखबरी, 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 82 हजार मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली: भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख तक पहुंच गई है। नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है।

नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,753 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 926 मरीजों की जान भी चली गई।


शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 79 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 83 हजार हो गई और कुल 59 लाख 88 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है।


आईसीएमआर के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 57 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 64 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

यह भी पढ़े:—  एयरफोर्स के लिए पहली ऐंटी-रेडिएशन मिसाइल रूद्रम तैयार

आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

यह भी देखें:— मासूम से दुष्कर्म की वारदात , पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म का आरोप FIROZBAAD
 
भारत के लिए राहत की बात यह है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1।53% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

 

Related Articles

Back to top button