टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,666 नए मामले, 123 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 123 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,847 तक पहुंच गई है।

देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.93 प्रतिशत

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,73,740 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,73,606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.93 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 27 जनवरी को 07,25,653 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 19,43,38,773 टेस्ट किए जा चुके हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देशदुनियाकीताजातरीनसच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलोंकरनेके लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपरफॉलोंकरनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेशऔरप्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

ये भी पढें  : आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, 4 की मौत, 6 घायल 

[divider][/divider][divider][/divider]

Related Articles

Back to top button