अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश में फिर दलित लड़की की सिर कुचल कर हत्या, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में फिर दलित लड़की की सिर कुचल कर हत्या, तीन गिरफ्तार

भदोही: उत्तर प्रदेश में इस समय जहां कोरोना का कहर जारी है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार भी जारी है आये दिन दुष्कर्म की वारदातें अंजाम दी जा रही है। पहले हाथरस फिर बलराम पुर और अब भदोही में एक 14 वर्षीय दलित लड़की की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दलित लड़की एक खेत में मृत पाई गई थी। उसके सिर को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या की गई थी।

तीनों आरोपियों को गुरुवार को अरेस्ट किया गया। इनकी पहचान कुंदन, कलेक्टर और प्रिंस के रूप में की गई है। ये सभी भदोही के गोपीगंज इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। भदोही पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि लड़की के परिवार और आरोपियों के बीच दुश्मनी थी, और आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सोमवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

गुरुवार को आरोपियों ने लड़की को खेत में अकेले पाया और हत्या कर दी। जब लड़की का भाई उसे ढूंढने गया तो उसे खेत में मृत पाया। पुलिस ने कहा कि लड़की का सिर पत्थर से कुचला गया था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा, लड़की के सिर पर पत्थरों से प्रहार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लड़की गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकराजाराम तिवारीपुर गांव की निवासी थी। परिवार ने आशंका जताई है कि यौन शोषण के बाद उसे मार दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो सकती है।

देखे वीडियो:व्यापारी के अपहरण से पुलिस में खलबली

सबूत जुटाने और मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम भी गांव में पहुंच गई है।

भदोही की घटना ऐसे समय में आई है जब हाथरस में हुई वारदात से पूरे देश में आक्रोश है। हाथरस में 19 साल की दलित लड़की की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया था। पुलिस ने अब इस बात से इनकार किया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हालांकि पीड़िता ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

यह भी पढ़े:ट्विटर पर सम्पर्क कर लड़की ने 9 लोगों को मार डाला, लाश के टुकड़ों को फ्रिज में रखा

इससे पहले मंगलवार को हाथरस पीड़िता की मौत के कुछ घंटों बाद, बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ भी दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले बुलंदशहर और आजमगढ़ जिलों में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया।

खबरों के मुताबिक, आजमगढ़ में, जीयनपुर इलाके में एक 8 वर्षीय लड़की का उसके 20 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। बुलंदशहर में, एक किशोरी का उसके पड़ोसी द्वारा बुधवार रात को काकोर इलाके में कथित रूप से बलात्कार किया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button