अपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्य

महापौर किशोरी पेडणेकर को मिल रही है जान से मारने की धमकी

महापौर किशोरी पेडणेकर को मिल रही है जान से मारने की धमकी

मुंबई : मुंबई शहर की महापौर किशोरी पेडणेकर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की गहन जांच आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

किशोरी पेडणेकर ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि धमकी देने वाले ने बताया कि वह गुजरात के जामनगर से फोन कर रहा है। फोन पर ही अज्ञात आरोपित ने हिंदी भाषा में गाली दी और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद उन्होंने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया, मामले की जांच जारी है।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: 41 देशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट की पहचानः डब्लूएचओ 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर को 21 दिसम्बर 2020 को शाम 6 बजे धमकी भरा फोन आया था। मुंबई स्थित महापौर कार्यालय ने २२ दिसम्बर 2020 को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आजाद मैदान की टीम गुजरात स्थित जामनगर गई है। इस मामले में बेहद गोपनीयता बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button