अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

फिलीपीन्स में भूस्खलन, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 58 पहुंची

मनीला: फिलीपीन्स में मेगी तूफान ने अपना कहर बरपाया है। बाढ़ और भूस्खलन (Philippine Landslide) के चलते मरने वालों की संख्या 58 पहुंच गई है। मृतकों की पुष्टि एएफपी ने की है। देश में जमीन धंसने और बाढ़ के आने से कुल 58 लोगों की मौत हो हुई है। कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

ज्ञात हो कि फिलीपीन्स में तूफान ने तबाही मचा दी है। हालात यह हैं कि कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन से अबतक कुल 58 लोगों की जान चली गई है। देश में पूर्वी और दक्षिणी तटीय इलाकों फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है।

गौर हो कि फिलीपीन्स में तूफान आना कोई नई बात नहीं है। देश में हर साल करीब 20 तूफान अमूमन आते हैं। हालांकि यहां इस साल का ये इस पहला तूफान है। फिलीपीन्स में बारिश के कारण कई गांव पूरी तरह से डूबे हुए हैं। एहतियातन बिजली को काट दिया गया है।

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के डरबन क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है और क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में बंदरगाह, प्रमुख राजमार्गों तथा आसपास के इलाकों को नुकसान पहुंचा है। दक्षिण अफ्रीका की सेना को मंगलवार को डरबन और आसपास के ईथेक्विनी महानगरीय क्षेत्र में बचाव कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button