उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

रक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लखनऊ: देश के रक्षामंत्री राजनाथ​ सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रक्षामंत्री दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आये और कार्यक्रम में दूसरे दिन विकास कार्यो के निरीक्षण करते हुए बहुउद्देश्यीय किसान पथ के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 की शुरुआत लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित ग्राम चांद सराय से हो रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों को शुरू हुए ज्यादा समय हो गया और इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार एक्सप्रेस-वे विकास कार्य की जानकारी करते रहे हैं। आज विकास कार्यों के निरीक्षण पर निकले राजनाथ सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए यहां गये और निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की।

यह भी पढ़े: धर्म परिवर्तन अध्यादेश पर भाजपा का मायावती से सवाल, बताएं किसके साथ हैं? 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास कार्यों में मीना बेकरी फ्लाईओवर सहित अन्य नवनिर्मित फ्लाईओवर को देखने गये। इस दौरान एक स्थान पर राजनाथ​ सिंह का काफिला रुका और उन्होंने वाहन से उतर कर स्थानीय लोगों से वार्ता की। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा करते हुए दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को संसदीय कार्यालय तक पहुंचायें जिससे उन तक हर समस्या पहुंच सके।

Image

जब राजनाथ सिंह अपने क्षेत्र की जनता से वार्ता कर रहे थे, तभी बच्चे का मुंडन कराने निकली एक महिला सामने आ गयी। राजनाथ सिंह ने महिला को बुलाया और उससे कुशलक्षेम पूछा। बच्चे को भी दुलार करते हुए फोटो खींचवायी। इस दौरान सेतु निगम में अधिकारीगण, मंत्री महेन्द्र सिंह, विधायक नीरज बोरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button