टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने बाबा बर्फानी का किया दर्शन

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लेह और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रक्षा म़़ंत्री ने अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। रक्षा म़़ंत्री ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि सौभाग्यशाली हूं कि जम्मू कश्मीर की पवित्र गुफा श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे।

गौरतलब कि तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे। रक्षा मंत्री के इस दौरे में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी उनके साथ हैं। राजनाथ सिंह लेह में भी फॉरवर्ड एरिया में गए थे।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1284366231974240256?s=20

Related Articles

Back to top button