उत्तराखंडटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराज्यस्वास्थ्य

CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दून कॉलेज से दिल्ली एम्स किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में बुखार में भी कमी आई है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है। उनके फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण है।

मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को कोरोना संक्रमित मिले

एम्स, दिल्ली के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 दिसम्बर को कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे लेकिन शनिवार को बुखार बढ़ने पर उन्हें रविवार शाम को दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े: बुद्ध स्मृति पार्क को डिजाइन करने वाले वास्तुकार विक्रम लाल का निधन – Dastak Times 

जानकारी के अनुसार देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,77,301 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.72 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button