दिल्ली

स्टॉक मार्केट के वीडियोज़ देखना दिल्ली के डॉक्टर को पड़ा भारी, हुआ 24 लाख का नुक्सान

नई दिल्ली: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर के साथ साइबर फ्रॉड का शिकार का मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के अकाउंट से 24 लाख रुपए उड़ा लिए गए हैं। साइबर क्रिमिनल्स ने डॉक्टर को स्टॉक मार्केट से हाई रिटर्न कमाने का वादा किया था।

इस मामले में सामने आई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डॉक्टर स्टॉक मार्केट के वीडियोज़ देखने का शौकीन था। उसने बताया कि स्टडी पर्पस नाम के ग्रुप से इसके बारे में जानकारी मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ग्रुप ढेरों लिंक से भरा पड़ा था। इसमें स्टॉक ट्रेडिंग से जुड़े कई सारे वीडियोज़ हैं, जो आनलाइन क्लासेस का वादा करते हैं, जिनके माध्यम से वे लिंक के जरिए ग्रुप में शामिल हो गए।

इसके बाद डॉक्टर को एक इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए कहा गया औऱ इसके फोन में ऐप डाउनलोड करने को कहा। इस ऐप में डायरेक्ट रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं थी। ग्रुप एडमिन ने उन्हें सलाह दी कि वह एक कुछ स्पेसेफिक अकाउंट में कुछ रुपयों की ट्रांजैक्शन कर दें।

इसके बाद डॉक्टर को IPO सब्सक्रिप्शन लेने को कहा गया और फिर बाद में बड़ रकम जमा करवाने के लिए प्रेशर बनाया गया। इसके बाद डॉक्टर इस जालसाज़ी में फंसता गया। इसके बाद मोबाइल ऐप पर डॉक्टर का अकाउंट डिसेबल कर दिया गया। पहले तो वह समझ नहीं पाया, उसके बाद उसने आसपास के लोगों से बातचीत करने पर पता चला की वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है।

Related Articles

Back to top button