बिहार

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में बिहार के श्रद्धालु की मौत, सीने में दर्द के बाद आया हार्ट अटैक

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान बिहार के 68 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु ने सीने में तकलीफ की शिकायत की थी। उन्हें देर रात पुंछ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के बेलागंज निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, 20 और 21 अगस्त की दरमियानी रात उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद रात करीब 12:15 बजे उन्हें पुंछ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर श्रद्धालु की मौत का कारण हृदयाघात माना गया है। दिनेश प्रसाद बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ पहुंचे थे।

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 17 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह धार्मिक यात्रा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button