उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला न्यायाधीश और बार के सदस्यों ने किया योग

योग स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया

Meerut News: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 जून रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में मनाया गया। आज जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के मार्गदर्शन में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन न्यायिक अधिकारीगण, बार के सम्मानित सदस्यगण के साथ संयुक्त रूप से जनपद न्यायालय स्थित पार्क में किया गया। रिषीपाल सिंह (योग प्रशिक्षक) द्वारा न्यायिक अधिकारीगण, बार के सम्मानित सदस्यगण को संयुक्त रूप से योगासन कराया गया तथा योग स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
जिला कारागार में भी बंदियों ने किया योग
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों व कर्मचारीगण तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), राजकीय बाल गृह (बालक) व राजकीय महिला शरणालय में भी निवासरत बालक एवं बालिकाओं व कर्मचारीगण द्वारा भी योगासन किया गया।

Related Articles

Back to top button