उत्तराखंड

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

नई दिल्ली: देश को 15वें राष्ट्रपति के तौर पर पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ले ली है। चीफ जस्टिस एनवी रमण ने उन्हें इस पद की शपथ दिलाई। इस दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वेंकैया नायडू, ओम बिरला, सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद पूरा संसद भवन तालियों की आवाज़ से गूंज उठा।

द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद से तमाम राजनेताओं का उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा, “श्रीमती मुर्मू जी नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

Related Articles

Back to top button