राज्य

मुंबई में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत,कार चालक गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कल रात मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 279,304(ए),337,338 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुलुंड पुलिस ने 22 वर्षीय कार चालक अमरेश महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है, जो कल रात हिट-एंड-रन मामले में शामिल था। इस घटना में तुकाराम सावंत नामक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।

Related Articles

Back to top button