अजब-गजब

सिर में तीर आर-पार होने के बावजूद जिंदा है बत्तख

प्राग : चेक रिपब्लिक में पिलसेन शहर की रैडबुजा नदी में कुछ लोगों के एक बत्तख मिली जिसके सिर में तीर आर पार हो रखा था। हैरानी करने वाली बात यह है कि वह बत्तख फिर भी जिंदा थी।

जानकारी देते हुए एनीमल रेस्क्यू सेंटर के हेड कारेल मॉकोन ने बताया, हमने पहली बार उसे अप्रैल में पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह भाग गया था। इसके बाद हमने कई कोशिशें की। लेकिन हर बार वो उड़ जाता था। उसने हमें पहचान लिखा था। इस हफ्ते उसे पकड़ लिया गया।

उसकी गर्दन से होता हुआ एक तीर उसके सिर के पार था। तीर की नोक स्टील की थी, जिससे एक फिशिंग लाइन जुड़ी थी। कारेल ने बताया कि हमें पता चला कि बत्तख के पंख झड़ रहे थे। वह नए पंखों के आने तक उड़ नहीं सकता था।

इसका फायदा उठाते हुए सोमवार को हमने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद बत्तख को स्थानीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका एक्स-रे किया गया और फिर बड़ी सावधानी के साथ तीर को निकाला गया। ठीक होने के बाद बतख को वापस पानी में छोड़ दिया गया। मॉकेन कहते हैं, शादी यह शिकारियों का शिकार हुई हो। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button