अपराधज्ञान भंडारझांसीराज्य

झांसी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मिल रही जान से मारने की धमकी

झांसी : बीते दिनों नकली प्लाज्मा चढ़ाने से झांसी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कोरोना पाॅजिटिव बहनोई की मौत हो गई। स्वास्थ विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ जब उन्होंने न्यायालय की शरण ली और हाॅस्पिटल के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया तो अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपनी सुरक्षा की चिंता जताते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

रक्सा निवासी अखिलेश गुप्ता (नीलू) झांसी जनपद के भाजपा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि मप्र के दतिया निवासी 46 वर्षीय मनोज गुप्ता को उनकी बहन ब्याही है। उनके बहनोई मनोज को 3 दिसम्बर को कोरोना पाॅजिटिव बताया गया था।

नकली प्लाज्मा चढ़ाने से कोरोना मरीज की मौत का मामला

इस पर वह उन्हें ग्वालियर की एक प्राईवेट हाॅस्पिटल ले गए। वहां उनकी हालत में सुधार होना शुरु हो गया। इसी दौरान उन्हें हाॅस्पिटल स्टाॅफ ने प्लाज्मा चढ़वाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने प्लाज्मा चढ़वाया। लेकिन प्लाज्मा चढ़वाते ही उनकी तबियत खराब हो गई और उनके बहनोई की 10 दिसम्बर को मौत हो गई। इस पूरे इलाज क दौरान करीब 6 लाख रुपए का खर्च आया।

यह भी पढ़े:- बुजुर्ग के छेड़छाड़ करने पर महिला ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल 

उन्होंने इस घटना के बाद प्लाज्मा की जांच कराई। तो पाया कि प्लाज्मा नकली है। इसकी शिकायत करने पर मुकद्मा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद अब उनके पास धमकियांें भरे फोन आ रहे हैं। उन्हें जान से मारने की तक धमकी दी जा रही है।

पीएम व सीएम से लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित हाॅस्पिटल के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने व पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही लोगों को आगाह भी किया है कि कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी के दौरान भी लोग धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए नकली प्लाज्मा चढ़वाने वालों से सावधान रहें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button