उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

किसान आन्दोलन वापस लें, कांग्रेस कर रही भ्रमित : केशव प्रसाद

किसान आन्दोलन वापस लें, कांग्रेस कर रही भ्रमित : केशव प्रसाद

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों से अपना आन्दोलन वापस लेने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने शनिवार को कहा कि कृपया किसान इस आन्दोलन को वापस लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा किसानों का शोषण किया।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास – Dastak Times 

कृषि कानूनों के विरोध के चलते किसानों का आन्दोलन उग्र होता जा रहा है। दिल्ली पहुंचे किसानों ने कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह दिल्ली का मेन हाईवे जाम करके आवाजाही पूरी तरह से बंद कर देंगे। अलग-अलग राज्यों से दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें, आंसू गैस और कुछ जगहों पर लाठियां भी भांजी गईं, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों का काफिला दिल्‍ली के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार रात मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा के पास एक निजी कालेज में रुकने के बाद शनिवार सुबह यह दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की दिक्‍कत समझनी होगी। तभी कोई बातचीत हो सकेगी। भाकियू ने आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली कूच के इस आन्दोलन में शामिल हो।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button