उत्तर प्रदेशकानपुर नगरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

कानपुर में हृदय रोग संस्थान में लगी आग, 50 से अधिक मरीज फंसे

कानपुर में हृदय रोग संस्थान में लगी आग, 50 से अधिक मरीज फंसे

कानपुर : जनपद के सबसे बड़े हृदय रोग संस्थान में रविवार को प्रथम तल में अचानक आग लग गई। आग देख वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में चीख पुकार मच गई। आग की जानकारी पर अस्पताल स्टॉफ में हड़कंप मच गया और सभी लोग मरीजों को वार्ड से लेकर बाहर भागने लगे। सूचना पर दमकल पहुचा और आग के बीच मरीजों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

फर्स्ट फ्लोर पर आग

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल (हृदय रोग संस्थान) में रविवार की सुबह अचानक फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों को बाहर निकालते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुची दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हुई हैं।

राहत बचाव कार्य जारी

खबर लिखे जाने तक 50 से अधिक लोगों से अधिक मरीज संस्थान में फंसे हुए हैं। उनको खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकालने के लिए दमकल और पुलिस कर्मियों की ओर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – इटावा में सपा नेता सरतार सिंह की गोली मारकर हत्या, एसडीएम पर हत्या का आरोप

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button