पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह के शहर आगमन पर जेसीबी से बरसाए फूल
पुष्पों की वर्षा के बीच गूंजते नारों ने पूरे वातावरण को उत्साह, विश्वास और विजय के संकल्प से भर दिया।
Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के गाजियाबाद आगमन पर महानगर भाजपा द्वारा एनएच-24 पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर पर जेसीबी से फूल बरसाए गए।
कार्यक्रम के दौरान जेसीबी पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर पर पुष्पवर्षा की। पुष्पों की वर्षा के बीच गूंजते नारों ने पूरे वातावरण को उत्साह, विश्वास और विजय के संकल्प से भर दिया। यह दृश्य उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के लिए अविस्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को नई गति, नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।



