ब्रेकिंग

फ्रांस के रियूनियन आईलैंड ने चक्रवात बेलाल के चलते घोषित किया इमरजेंसी

नई दिल्ली, ( विवेक ओझा) : फ्रांस की हिंद महासागर स्थित ओवरसीज टेरिटरी रियूनियन द्वीप ( Overseas Territory Reunion Island ) ने चक्रवात बेलाल ( Cyclone Belal) के चलते सर्वोच्च मौसम आपातकाल घोषित किया है। इस चक्रवात से चलते हजारों लोग बेघरबार हो गए हैं , बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई है। हिंद महासागर के इस द्वीप में मैक्सिमम लेवल साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह चक्रवात मेडागास्कर के पूर्व में प्रभाव पैदा करते हुए रियूनियन द्वीप को प्रभावित कर रहा है। 1989 के बाद यह पहला मौका है जब उच्चतम स्तर की साइक्लोन वार्निंग जारी की गई है। यह चक्रवात मॉरीशस की तरफ़ बढ़ रहा है । इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज ( IFRC) , अफ्रीका जो कि विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी नेटवर्क है , ने इस बात की पुष्टि की है।

रियूनियन द्वीप के बारे में : रीयूनियन पश्चिमी हिंद महासागर में एक फ्रांसीसी द्वीप है, जो मेडागास्कर से लगभग 700 किमी (440 मील) पूर्व और मॉरीशस से 200 किमी (125 मील) पश्चिम में है। मॉरीशस और रोड्रिग्स द्वीपों के साथ, वे मस्कारेने द्वीपसमूह का निर्माण करते हैं। यह द्वीप पूरी तरह से ज्वालामुखीय है और समुद्र तल पर 4,000 मीटर (13,000 फीट) की गहराई पर है। फ्रांस का रियूनियन द्वीप, हिंद महासागर में अपने स्वर्गिक तटों और हरे-भरे लैंडस्केपों के लिए विख्यात है। इस द्वीप का करीब 42 फीसदी हिस्सा यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में शामिल है।

Related Articles

Back to top button