ज्ञान भंडार

GF की हुई संगाई तो बौखला गया BF फौजी, लड़के का मर्डर लड़की से किया ये

चंडीगढ़. कीरतपुर। आनंदपुर साहिब के कीरतपुर बसस्टैंड पर एक फौजी ने अपनी प्रेमिका और उसके मंगेतर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका के मंगेतर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर किया गया है।प्रेमिका की सगाई से परेशान था फौजी…GF की हुई संगाई तो बौखला गया BF फौजी, लड़के का मर्डर लड़की से किया ये
 

– मृतक की पहचान नीरज कुमार (27) पुत्र तेलू राम के रूप में हुई है वह हिमाचल के ऊना के सरजेड़ा गांव का रहने वाला था, जबकि घायल लड़की शिवानी शर्मा (26) पुत्री प्रमोद कुमार ऊना के ही भड़ाेली गांव की रहने वाली है।
 
– दोनों हिमाचल के बद्दी में निजी कंपनी में काम करते थे। नीरज शर्मा के साथ कुछ समय पूर्व ही उसकी मंगनी हुई थी।
 
– ओर 28 अगस्त को इनकी शादी होने वाली थी। हत्या करने वाला युवक भारतीय सेना में कांस्टेबल कमल देव (27) पुत्र शंभू नाथ ऊना के चंगर हंडोला गांव का रहने वाला है।
 
फौजी से थे प्रेम संबंध…
 
-घटना बारे में पुलिस को बयान देते हुऐ घायल शिवानी शर्मा ने बताया कि हमलावर लड़के कमल देव के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे।
-कमल देव के परिजनों ने कमल देव के साथ मेरी मंगनी से इनकार कर दिया था।
-बाद में उसकी मंगनी नीरज शर्मा के साथ हो गई। शिवानी ने बताया कि इसके बाद से ही कमल देव ने मुझे परेशान करना शुरु कर दिया।
 
 ऐसे दिया घटना को अंजाम…
 
-आज सुबह भी वह अपने मंगेतर नीरज शर्मा के साथ ऊना से बस में सवार होकर अपने काम के लिऐ जा रहे थे कि रास्ते में मैहतपुर से कमल देव भी हमारी ही बस में सवार हो गया।
-इसके बाद जैसे ही हम लोग कीरतपुर साहिब बस स्टैंड पर उतरे तो कमल देव ने तेजधार हथियार से उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
-उसने जब नीरज शर्मा को बचाने की कोशिश की तो हमलावर नें मुझे भी घायल कर दिया।
-इसके बाद हमलावर ने नीरज शर्मा की गरदन पर बार किया ओर उसे मार दिया।
 
फौजी को पब्लिक ने जमकर धुना…
 
-घटना स्थल पर मौजूद लोगों में से एक युवक ने बडी बहादुरी के साथ हमलावर युवक कमल देव को काबू किया और उसके हाथ से तेजधार हथियार को छीन लिया।
-इसके बाद वहां खडे लोगों ने युवक को काबू कर जमकर उसकी पिटाई की ओर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
-युवक कमल देव के खिलाफ धारा 323,324,307,एंव 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वह इस समय सिविल हसपताल आनंदपुर साहिब में भर्ती है।
-लडकी एंव उसके मंगेतर को इलाज के लिऐ सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब पहुंचा दिया जहां पर तैनात डाकटरों ने नीरज शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
-पुलिस ने मृतक नीरज शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button