EducationLifestyle News - जीवनशैलीलघु कथाएंसाहित्य

आज का प्रेरक प्रसंग : शीशे का कमरा

आज का प्रेरक प्रसंग : शीशे का कमरा

एक व्यक्ति ने अपने गुरु से पूछा- मेरे कर्मचारी, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे और सभी लोग मतलबी है। कोई भी सही नहीं है, क्या करूं? गुरु थोड़ा मुस्कुराये और उसे एक प्रसंग सुनाई।

एक गाँव में एक विशेष कमरा था जिसमें 1000 शीशे लगे थे। एक छोटी लड़की उस कमरे में गई और खेलने लगी। उसने देखा 1000 बच्चे उसके साथ खेल रहे हैं और वो उन प्रतिबिम्ब बच्चों के साथ खुश रहने लगी। जैसे ही वो अपने हाथ से ताली बजाती सभी बच्चे उसके साथ ताली बजाते। उसने सोचा यह दुनिया की सबसे अच्छी जगह है और यहां बार-बार आना चाहेगी।

थोड़ी देर बाद इसी जगह पर एक उदास आदमी कहीं से आया। उसने अपने चारों तरफ हजारों दु:ख से भरे चेहरे देखे। वह बहुत दु:खी हुआ। उसने हाथ उठा कर सभी को धक्का लगाकर हटाना चाहा तो उसने देखा हजारों हाथ उसे धक्का मार रहे हैं।उसने कहा यह दुनिया की सबसे खराब जगह है, वह यहां दोबारा कभी नहीं आएगा और उसने वो जगह छोड़़ दी।

शिक्षा

इसी तरह यह दुनिया एक कमरा है, जिसमें हजारों शीशे लगे हैं। जो कुछ भी हमारे अंदर भरा होता है वो ही प्रकृति हमें लौटा देती है। अपने मन और दिल को साफ़ रखें, तब यह दुनिया आपके लिए स्वर्ग के समान है।

Related Articles

Back to top button