अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

ऑस्ट्रिया: क्रिसमस के दिन हुआ भयंकर ‘एवलॉन्च’, 10 लोग बर्फ में लापता, स्निफर डॉग के साथ 200 लोगों की टीम कर रही तलाश

नई दिल्ली. पश्चिमी ऑस्ट्रिया (Austria) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां बीते रविवार को हुए एवलॉन्च (Avlanche) में 10 लोगों के लापता होने की खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो 200 बचावकर्मी ज़ुएर्स शहर के पास बर्फ के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह एवलॉन्च 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत पर ज़ुएर्स और लेच एम अर्लबर्ग के बीच हुआ। इसके बाद बर्फ पास के स्की ट्रेल्स तक भी पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह हिमस्खलन 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत पर ज़ुएर्स और लेच एम अर्लबर्ग के बीच हुआ है, और कैस्केडिंग बर्फ पास के स्की ट्रेल्स तक पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से खबर दी कि, हिमस्खलन क्रिसमस के दिन बेमौसम गर्म मौसम के बाद हुआ है।

हालाँकि स्थानीय पर्वतीय बचाव सेवा ने हिमस्खलन के खतरे को पहले ही बताया था। फ़िलहाल बचाव अधिकारियों ने कहा कि अंधेरा छा जाने के बाद राहत बचाव कार्य जारी रखने के लिए सर्चलाइट लगाई गई गई थी। साथ ही लापता लोगों को खोजने के लिए फिलहाल कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button