दिल्ली

वैलेंटाइन डे पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 2 दिन बारिश का अलर्ट; IMD का पूरा अपडेट

Delhi Weather:दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक धूप छांव का ऐसा ही खेल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी और ‘बहुत हल्की’ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि बुधवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छा गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, 14 फरवरी को भी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 और 9 डिग्री के आसपाास रहेगा। 17 और 18 फरवरी को एक बार फिर आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहेगा।

मौसम कार्यालय ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाया था कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मंगलवार की सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला का न्यूनतम तापमान सुबह 9.45 बजे के आसपास 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा 51 और 100 के बीच संतोषजनक 101 और 200 के बीच मध्यम 201 और 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Related Articles

Back to top button