टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

मैं अपना त्यागपत्र राज्यपाल को देने जा रहा हूं: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश मेें एक पखवाड़े से अधिक समय से चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र राज्यापाल लालजी टंडन को सौपने की घोषणा कर दी।

इसके साथ ही राज्य की लगभग 15 माह पुरानी कमलनाथ सरकार का गिरना तय हो गया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर बुलायी गयी पत्रकार वार्ता में राज्यपाल को त्यागपत्र देने की घोषणा की। उन्होंने लगभग 15 मिनट तक मीडिया को संबाेधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां बतायी एवं मौजूदा राजनैतिक हालातों का भी जिक्र किया। अंतत: उन्होंने कहा कि वे अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौपने जा रहें हैं।

Related Articles

Back to top button