अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

मुश्किल में फंसे इमरान खान, कभी भी हो सकते है गिरफ्तार, जज को दी थी धमकी

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (Arrest Warrant) किया गया है। इसका मतलब अब कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती हैं। इस्लामाबाद प्रशासन ने इमरान खान के खिलाफ ये वारंट जारी किया है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम के खिलाफ एडिशनल सेशन जज और पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

रविवार को इस्लामाबाद में रैली के दौरान इमरान खान ने धमकी दी थी। जिसके बाद उनके खिलाफ इस्लामाबाद के मरगल्ला थाने में एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, मजिस्ट्रेट अली जावेद की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

शहबाज गिल की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को इस्लामाबाद रैली निकाली गई थी। इस दौरान इमरान खान (Imran Khan) ने पुलिस अधिकारियों, सेशन जज जेबा चौधरी, पाकिस्तान चुनाव आयोग के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी थी। इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्ला ने भी संवैधानिक संस्थाओं को धमकी देने के मामले में केस दर्ज करने का ऐलान किया था। सनाउल्लाह ने बताया कि, रैली में इमरान खान अपने भाषण में आर्मी और संवैधानिक संस्थाओं को लक्ष्य कर रहे हैं, यह पाकिस्तान के लिए सही नहीं है।’

बता दें कि, इमरान खान ने अपने भाषण में नए आर्मी चीफ नियुक्ति को लेकर शहबाज सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में आर्मी चीफ की नियुक्ति पर जो नाटक होता है वो दुनिया में और कहीं नहीं होता। आर्मी चीफ की नियुक्ति मेरिट के आधार पर होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आर्मी पर भी सवाल उठाए।

इसी हंगामे के बीच इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है। पार्टी का कहना है कि, उनका नेता एक ‘रेड लाइन’ है। इसके बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ‘इमरान खान हमारी रेड लाइन’ ट्रेंड करने लगा। इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनके पार्टी के कई कार्यकर्ता रविवार को पूर्व पीएम के इस्लामाबाद घर के बाहर एकत्र हो गए।

Related Articles

Back to top button