टॉप न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

अलविदा! लता मंगेशकर, स्वर कोकिला के सम्मान में आज राज्यसभा-लोकसभा 1 घंटे के लिए रहेगी स्थगित

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (RIP Lata Mangeshkar) को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आज राज्यसभा और लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सुबह 10 बजे राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू द्वारा शोक संदेश पढ़ने के बाद सदन एक घटे के लिए स्थगित रहेगा। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में भी शाम चार बजे सदन की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद अध्यक्ष ओम बिरला शोक संदेश पढ़ेंगे और कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की जाएगी।

लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button